Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उद्यान विभाग में हुए घोटाले की CBI जांच न होने को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं में आक्रोश

मसूरी:- नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से उद्यान विभाग में हुए घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश के बाद भी जांच न होने को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं में आक्रोश है। सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मसूरी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का पुतला दहन का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो पुलिस ने उन्हें पुतला दहन से रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस पुतला छीनकर साथ ले गई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज बंद करने का काम कर रही। लोकतंत्र में भाजपा सरकार विरोध के तरीके को बंद कर रही है, जिसका जवाब आने वाले समय में जनता भाजपा को देगी। कहा कि भाजपा सरकार में उद्यान विभाग में बड़ा घोटाला हुआ, लेकिन सरकार जांच से घबरा रही है। आखिर सरकार किसको बचाने का काम कर रही?। जीरो टालरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई आखिर क्यों नहीं कर रही है? कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *