Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मैदान से लेकर पहाड़ तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी

देहरादून:-  उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश  के चलते जन-जीवन यातायात भी अस्त व्यस्त हो गया है। राजधानी दून में हल्की बारिश के साथ आसमान में काले बादल लगे हुए है। आज राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं।

प्रदेश में लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा की रफ्तार पर धीमी पड़ गई है। लगातार हादसे की खबरें भी सामने आ रही है, जिस कारण यहां श्रद्धालुओं की संख्या घट रही है। प्रशासन द्वारा भी सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया जा रहा है। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम में भी पैदल मार्ग पर जोखिम भरी आवाजाही हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *