Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड के लिए अभिनव संसाधन साइंस सिटी होगी देहरादून

देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा तथा टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने विज्ञान धाम का दौरा किया। इस अवसर पर यूकास्ट महानिदेशक डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने राज्य में वैज्ञानिक विकास के लिए परिषद की योजनाओं तथा कार्यकलापों की जानकारी दी। उन्होंने आंचलिक विज्ञान केंद्र, इनोवेशन हब, मेग्नेटिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, जैव विविधता पार्क व साइंस पार्क का भ्रमण किया तथा थ्रीडी साइंस फिल्म भी देखी।

डॉ. डोभाल ने आगामी साइंस सिटी में विकसित किए जाने वाले महत्वपूर्ण संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी तथा साइंस सिटी का आर्किटेक्ट कंसेप्ट वीडियो भी दिखाया। दोनों ही गणमान्य ने साइंस सिटी के लिए आवंटित भूमि का दौरा किया तथा साइंस सिटी को उत्तराखंड का पांचवां धाम बताते हुए, इसे आमजन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण संसाधन बताया। साइंस सिटी आगामी साढ़े चार वर्षों में विकसित होकर आमजन तथा टूरिस्ट के लिए खुल जाएगी। आंचलिक विज्ञान केन्द्र के संसाधनों को देख उन्होंने आमजन से सपरिवार केंद्र का भ्रमण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के देहरादून मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, यूकास्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आशुतोष मिश्रा, आंचलिक विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ कैलाश नारायण भारद्वाज तथा स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *