Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

महाशिवरात्रि पर हरिद्वार गंगाजल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार

हरिद्वार:  महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेने हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह तीनों को कार से बाहर निकाला। साथ ही गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर दिया। साथ ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचे। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नरेश गंगवार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *