Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जिला प्रशासन की मसूरी में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित कार्यवाही करते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

मसूरी में उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में अतिक्रमण पर कार्यवाही के छठवां दिन राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा कंपनी गार्डन आदि स्थलों में अवैध निर्माण का ध्वस्तिकरण किया जा रहा है। साथ ही संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य गतिमान है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही आगे भी गतिमान रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *