Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

भागदौड़ भरी जिंदगी में भी हुनर को न भूलें: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का महिला दिवस पर खास संदेश

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने हुनर को भूल जाते हैं, लेकिन पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने महिला दिवस के मौके पर एक खास संदेश दिया है। उन्होंने नृत्य के जरिए महिलाओं को प्रेरित किया और अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

अंबा प्रसाद ने अपने पोस्ट में महिलाओं से अपने हुनर को न छोड़ने की अपील की। उन्होंने नृत्य की एक झलक दिखाते हुए कहा “ये नृत्य है नारी के संघर्ष और शक्ति की कहानी, हर लय, हर ताल में उसके हौसले की रवानी।” इस पोस्ट को देखकर उनके समर्थक और अन्य लोग भी उनके इस नए अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

समाज में अक्सर महिलाओं को उनके सपनों से पीछे हटने पर मजबूर किया जाता है। ऐसे में अंबा प्रसाद ने अपने हुनर के जरिए महिलाओं को प्रेरित करने की कोशिश की है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे खूब सराह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *