Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 50 मीटर खाई में गिरा डंपर, एक की मौत

उत्तरकाशी:- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात को झाला के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिरा, जिसमें सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई। जबकि एक गंभीर घायल हुआ है।
घायल का उपचार जिला अस्पताल उत्तरकाशी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात को हर्षिल से झाला की ओर आ रहा डंपर झाला के पास अनियंत्रित हुआ और 50 मीटर खाई में गिरा। जिसमें सवार भरत सिंह पुत्र जीतवार सिंह निवासी झाला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई। जबकि राज पुत्र प्रेमकांत निवासी संग्राली उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *