Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

स्वीफ्ट कार और अज्ञात वाहन की भयंकर टक्कर, हल्द्वानी में दो लोगों की मौत

हल्द्वानी:- हल्द्वानी के मंडी चौकी के पास मंगलवार देर रात एक स्वीफ्ट कार (UK02A-9035) की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ लोग स्वीफ्ट कार में ही फंसे रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कार में तीन लोग फंसे है। पुलिस ने मौके पर फायर कर्मियों को बुलाकर कार को कटर के माध्यम से कटवाकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

मृतकों के नाम

संजीव कुमार चौबे निवासी छती उडेरा बागेश्वर
गौरव जोशी निवासी विलौना बागेश्वर

घायल का नाम-
हिमांशु कुमार निवासी बागेश्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *