Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

रूड़की के पटाखा गोदाम में लगी आग, आग की लपटों में आने से तीन कर्मचारियों की मौत

रुड़की से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जहां रूड़की के मेन बाजाप में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में आग लगने से तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे से यहां बाजार में अफरा-तफरी मच गई। यही एक और गोदाम में भी आग लग गई। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

आज रुड़की में पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के कानून ज्ञान मोहल्ले में सुबह करीब 10:30 बजे की घटना है। उस समय दुकान पर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे और बेसमेंट में पांच मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चरखी की चिंगारी से गोदाम के अंदर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज धमाकों के साथ गोदाम में आग लगी तो आसपास के मोहल्ले में भी भगदड़ मच गई। जबकि गोदाम के अंदर काम कर रहे 16 वर्षीय अरमान निवासी इमलीखेड़ा, सूरज निवासी जामनगर, नीरज निवासी ढंडेरा, अदनान निवासी माही ग्राम और एक अन्य युवक मौजूद थे।

गोदाम में लगी आग से अरमान, अदनान और एक अन्य की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गोदाम मालिक अतुल का बेटा भी दुकान पर मौजूद था। आग लगने से पहले वह दुकान के पास ही घर चला गया था। उधर मौके पर एसएसपी अजय सिंह एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह अमित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *