Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट, राज्य के विकास के विषयों पर की चर्चा

आज मंत्री, वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा व निर्वाचन, उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल ने नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राज्य के विकास सम्बन्धी बिन्दुओं पर सकारात्मक तौर पर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि वन क्षेत्र के आधिक्य वाले राज्यों में शुमार उत्तराखंड राज्य का सामरिक दृष्टि से अपना महत्व है।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री की ओर से राज्य की विकास सम्बन्धी योजनाओं में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *