Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पूर्व सीएम हरीश रावत ने लगाया सहकारिता विभाग पर आरोप

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सहकारिता विभाग  पर  उत्तराखंड कोटे का यूरिया स्मगल होने का आरोप लगाया है वहीं हरीश रावत ने कहा कि किसानों को मिलने वाला यूरिया बाहर सप्लाई हो रहा है, सहकारिता विभाग कानों में उंगली डालकर बैठा है,  वहीं अगर हालात दो से तीन दिन में नहीं सुधरे तो मैं अपने घर पर या सहकारिता मंत्री के आवास पर उपवास करूंगा।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने फेसबुक में किया पोस्ट

वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया कि किसान भाई, खाद की कमी से फिर परेशान हैं, हरिद्वार से लेकर उधमसिंहनगर तक सहकारिता विभाग जिसको खाद की व्यवस्था करवानी है यूरिया, एन.पी किसानों को नहीं मिल पा रही है। उत्तराखंड के हिस्से का यूरिया आदि बाहर स्मगल/सप्लाई हो रहा है। मगर सहकारिता विभाग कानों में उंगली डाले हुए बैठा हुआ है। यदि दो-तीन दिन में स्थिति नहीं सुधरती है, तो मेरे सामने दो विकल्प हैं। एक तो #सहकारिता_मंत्री जी के घर पर उपवास करूं और दूसरा यह है कि अपने घर आवास पर उपवास करूं। एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए मंत्री के घर पर उपवास करना मुझे उचित प्रतीत नहीं हो रहा है। लेकिन परिस्थितियां व्यक्ति को बाध्य कर सकती हैं, किसानों के हित में मैं यह भी निर्णय ले सकता हूं कि सहकारिता मंत्री के घर के बाहर उपवास करूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *