Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सूबे के चार मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 350 असिस्टेंट प्रोफेसर

जल्द ही चार मेडिकल कॉलेजों दून मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी दूर होने जा रही है. प्रदेश सरकार इन मेडिकल कॉलेजों में 350 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति करने जा रही है, इसके लिए अगले महीने से प्रोफेसरों के इंटरव्यू लिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के इन चारों मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी को लेकर जो कमियां चल रही हैं, उनको दूर करने की सरकार पूरी कोशिश कर रही है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 70 प्रतिशत डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है, वहीं 100 अन्य डॉक्टरों को नियुक्त करने की कार्ययोजना सरकार बना रही है। अगले महीने तक प्रदेश के चारों मेडिकल कॉलेजों में 350 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *