Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

8 फरवरी 2025 को कितने में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर? अपने शहर का संभावित रेट यहां देखें

रांची:  झारखंड में शनिवार, 8 फरवरी 2025 को 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर खरीदने के लिए आपको कितनी कीमत चुकानी होगी, यह जानकारी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जारी की है। राज्य के अलग-अलग जिलों में सिलेंडर की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।

पूर्वी सिंहभूम में सबसे सस्ता सिलेंडर

झारखंड में इस समय सबसे सस्ती गैस पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मिल रही है, जहां 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 842.50 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा सरायकेला-खरसावां में यह सिलेंडर 843 रुपए में मिल रहा है।

वहीं, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में यह कीमत थोड़ी अधिक है, जहां सिलेंडर 852 रुपए में बेचा जा रहा है।

हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा

राज्य में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर फिलहाल हजारीबाग और कोडरमा जिलों में मिल रहा है, जहां 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत 862 रुपए है। यह राज्य की सबसे ऊँची दर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *