Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

डांडा नागराजा स्टोन क्रेसर द्वारा सड़क पर किया जा रहा अवैध भंडारण

कल्जीखाल ब्लॉक के सकिनखेत रोड पर बने डांडा नागराजा स्टोन क्रेसर क जो PWD की सड़क अवैध भंडारण खुलेआम कर रही है औ र प्रशासन देखकर भी अंधा बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त सड़क कुछ ही समय पहले डामरीकरण की गई थी लेकिन उक्त क्रेस स्वामी ने सड़क को ही भंडार बना दिया, जिसके कारण लगभग 200 मीटर सड़क पूरी तरह से खराब हो गई है। जिससे आये दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं वहीं आने जाने में और बरसात के दिनों तो हालातबद से बदतर हो जाएंगे।

वहीं ग्रामीणों को कहना है कि अगर कोई ग्रामीण सजड़ पर ढाबा या कोई निर्माण करवाता है तो PWD उसका जीना हराम करवा देता है , लेकिन शायद यहां PWD व प्रशासन की मिलीभगत है अच्छी खासी सड़क पर अवैध भंडारण कर उसको पूरी तरह खड्डों में बदल दिया गया है। जिससे बारिश के दिनों में दुपहिया वाहनों के दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *