Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

तापमान बढ़ने से प्रचंड गर्मी से मिल सकती है राहत

देहरादून:-  उत्तराखंड पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने से प्रचंड गर्मी बढ़ रही है इस गर्मी से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने 23 मई देर शाम से 26 मई तक पूरे प्रदेश में हल्की बारिश तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और चार धाम इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 24 और 25 मई को ऑरेंज अलर्ट रखा गया है क्योंकि इन 2 दिन पूरे प्रदेश में हल्की बारिश और चार धाम इलाकों में बर्फबारी के साथ पूरे प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 26 मई तक प्रदेश में तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे गिरेगा।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है कि जब तेज हवाएं और आंधी चलेगी तो अपनी यात्रा स्थगित रखें क्योंकि पत्थरों के गिरने के साथ पेड़ों के गिरने की संभावना बनी हुई है लेकिन वही 30 मई से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और फिर से तेज गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *