Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पिथौरागढ़ में मंदिर जा रही जीप सड़क से पलट कर गिरी रामगंगा नदी में,

पिथौरागढ़:- उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबरे आती रहती है, वहीं आज  पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ। बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकर मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वाहन में सवार दस में से नौ लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना है।

इस हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने दी। यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की सूचना पर नाचनी थाने से पुलिस, तेजम से राजस्व और आपदा राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र है। जीप करीब 600 मीटर से अधिक गहरी खाई से गिरते हुए नदी तक जा पहुंची है। जबकि लोगों के शव खाई के बीच नजर आ रहे हैं।  खोयम के प्रधान हीरा सिंह मेहता का कहना है बीती रात्रि भारी वर्षा हुई। जिसके चलते सड़क पर नाला बहने लगा और सड़क धंस गई। सड़क जानलेवा हो गई है। जहां सड़क धंसी है, उसी स्थान पर इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। सभी ग्रामीण रेस्क्यू कर रहे हैं।

 

सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

पिथौरागढ़ में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।

“बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर आ रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ। ॐ शांति: शांति: शांति:”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *