Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

खटीमा: आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई करते हुए भाई-बहन की मौत

खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई लगा रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लग रहे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे।

तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया।

तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *