Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गोपीनाथ मंदिर से भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली हुई रवाना

उत्तराखंड के पंचकेदारों में से चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली आज शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित रुद्रनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई। चमोली जिले में स्थित रुद्रनाथ मंदिर समुद्र तल से 2290 मीटर ऊंचाई पर सड़क मार्ग से 24 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां भगवान शिव के दर्शन होते हैं और मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया ज्येष्ठ संक्रांति से शुरू हो जाती है। जबकि मंदिर के कपाट कार्तिक संक्रांति पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इसी परंपरा के तहत भगवान रुद्रनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल गोपनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद आज भगवान की चल विग्रह डोली रवाना हो गई। आज डोली गंगोल गांव,सगर,ग्वाड,देवलधार होते हुए ल्वीठी बुग्याल पहुंचेगी l

18 मई को डोली के रुद्रनाथ पहुंचने के बाद 19 मई की ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान के साथ भगवान रुद्रनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर हक हकुकधारी, मुख्य पुजारी के साथ ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *