Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ऋषिकेश मुनिकीरेती के पास अनियंत्रित होकर कार गिरी दो सौ मीटर नीचे खाई में, दो की मौत

ऋषिकेश:- आज ऋषिकेश मुनिकीरेती के पास सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।  थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों  को 108 के माध्यम से  ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *