Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हिमालयन अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी एवं सुशीला बलूनी की जानी कुशलक्षेम

देहरादून (जौलीग्रांट ):-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे।  मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली, मुख्यमंत्री ने मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी
पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानी और दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

उत्तराखण्ड महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी
उत्तराखण्ड महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *