Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने विधि विधान से किया कन्या पूजन

उत्तराखंड में नवरात्र के नौवें दिन माता रानी की पूजा अर्चना की गई। इस खास मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी के साथ-साथ उनके बच्चे भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएम धामी ने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्या शक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

सीएम धामी ने लिखा सृष्टि स्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणी नमोस्तुते !! शासकीय आवास पर वैष्णवी शक्ति, माँ महामाया, जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *