Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज  विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में शहीद द्वार/स्मारकों के निर्माण अब सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से होंगे, पहले यह कार्य संस्कृति विभाग से करवाए जाते थे। वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों एवं वीर नारियों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा अनुमन्य होगी।

शहीदों को  शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री
शहीदों को शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही पराक्रम और बलिदान की भूमि भी है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीरभूमि प्रदेश के 255 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रदेश के 74 सैनिकों को विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित कर देश स्वयं सम्मानित हुआ था।

May be an image of 6 people, people standing and outdoors

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप राज्य में पांचवें धाम की नींव रखते हुए देहरादून में एक भव्य ‘सैन्य धाम‘ का निर्माण प्रारंभ किया है। जो आने वाली अनेकों पीढ़ियों के लिए एक दिव्य प्रेरणा पुंज के रूप में कार्य करेगा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विधायक  सविता कपूर, निदेशक सैनिक कल्याण (ब्रिगे.से.नि) अमृतलाल, पूर्व सैन्य अधिकारी एवं वीरांगनाएं मौजूद थे।

May be an image of 9 people and people standing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *