Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बीजेपी मुख्यालय देहरादून में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

देहरादून:-  उत्तराखंड बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी मुख्यालय देहरादून में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही बूथ को मजबूत करने समेत तमाम मुद्दो पर चर्चा की गई।

वहीं पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि बीजेपी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही उन्होने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ दायित्व बंटवारे पर भी चर्चा की गई है। जल्द दायित्व बंटवारा होने की उम्मीद है। वहीं प्रदेश प्रभारी ने साफ किया कि भीतरघात करने वालों को पार्टी कोई जिम्मेदारी नहीं देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *