Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता रॉबर्ट बेंटन का 92 वर्ष की आयु में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता रॉबर्ट बेंटन का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ और ‘प्लेसेस इन द हार्ट’ जैसी फिल्मों के लिए लेखक-निर्देशक रूप में काम किया। दिग्गज फिल्म निर्माता के बेटे जॉन बेंटन ने उनके निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके घर पर प्राकृतिक कारणों से उनका निधन हो गया। दिग्गज के निधन से परिवार और करीबियों सहित पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है और सिनेमा को दिए उनके योगदान को याद किया है।

निर्माता रॉबर्ट बेंटन ने अपने करियर में शानदार काम किया। उन्होंने छह ऑस्कर नामांकन प्राप्त किए। छह में से तीन बार उन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता, जिसमें ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ लिखने और निर्देशित करने के लिए और प्लेसेस इन द हार्ट लिखने के लिए प्राप्त किया। अभिनेताओं ने उन्हें भरोसेमंद निर्माता के रूप में सराहा।

निर्माता रॉबर्ट बेंटन बचपन में डिस्लेक्सिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जिसके कारण वह एक बार में कुछ पन्नों से ज्यादा नहीं पढ़ पाते थे। इसके बावजूद उन्होंने फिलिप रोथ, ई एल डॉक्टरो और रिचर्ड रूसो के उपन्यासों के फिल्म रूपांतरण लिखे और निर्देशित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *