Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जिले के पीयुष को नैनो क्रियेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया

जिले के पीयूष को नैनो क्रियेटर अवार्ड मिला है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पीयूष को सम्मानित किया। पीयूष की सफलता पर जनपद में खुशी की लहर है। पीयूष सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाते हैं।

पीयूष देहरादून में डीएवी पीजी काॅलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे और चमोली के बमौथ गांव के रहने वाले हैं। पीयूष के पिता नागेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया, अपने दोनों बेटों और पत्नी के साथ देहरादून के तुनुवाला में रहते हैं। बताया, पीयूष पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर प्रदेश की संस्कृति की वीडियो बना रहा है।

इंस्टाग्राम पर कई वीडियो में पीयूष को छह लाख तक व्यूज मिले हैं। पीयूष को सम्मान मिलने पर बमौथ गांव में भी खुशी की लहर है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और बमौथ गांव निवासी सुभाष चमोली, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, धीरेंद्र चौधरी, एलपी लखेड़ा आदि का कहना है कि पीयूष ने प्रदेश के साथ ही गांव और देवभूमि का मान बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *