Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

PM मोदी ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

ALAM- E- TASVEER 

पीएम मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा की गई।

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने इन दिनों अपने भारत दौरे पर हैं। इस दौरान शुक्रवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विकास से जुड़े मुद्दों पर सहयोग और भारतीय मछुआरों के कल्याण जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। श्रीलंका की पीएम अमरसूर्या ने यहां पीएम मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। बैठक में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, नवाचार, विकास से जुड़े मुद्दों पर सहयोग और हमारे मछुआरों के कल्याण समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।’’ पीएम मोदी ने कहा, ‘‘करीबी पड़ोसी होने के नाते हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों के लोगों और साझा क्षेत्र की समृद्धि के लिए बहुत महत्व रखता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *