Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हल्द्वानी से अयोध्या के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू

हल्द्वानी :- हल्द्वानी से अयोध्या के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया। यह बस रोजाना हल्द्वानी से अयोध्या के लिए रवाना होगी। फिलहाल अयोध्या के लिए हल्द्वानी से चलने वाली ये केवल एकमात्र बस है, हालांकि अगर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या में बढ़ोतरी करने पर रोडवेज फैसला ले सकता है। काठगोदाम डीपों की बस हल्द्वानी स्टेशन से गुरुवार रात 8:30 बजे अयोध्या के लिये रवाना हुई। यही बस शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे अयोध्या से हल्द्वानी के वापस लौटेगी। यही बस  शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे अयोध्या से हल्द्वानी के लिए वापस लौटेगी।बस बरेली-लखनऊ-फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

अभी तक अयोध्या के लिये कोई भी सीधी बस सेवा यहां से संचालित नहीं थी जिस कारण अयोध्या जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। बस 532 किमी. की दूरी तय करेगी जिसका किराया 745 रुपये रखा गया है। काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से कुमाऊं के सभी यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा अगर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो बसों की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *