Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

आज से 02 अक्टूबर तक प्रदेश में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

आज से 02 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत स्वच्छता, रक्तदान एवं सेवाभाव के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुण्य कार्य से हम अनेक लोगों को जीवनदान दे सकते हैं। ई रक्तकोष पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त एवं समृद्धशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *