Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सेना को नमन करने सड़क पर उतरा सोलन, तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़; जेपी नड्डा रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी सोलन जिला द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के विशेष कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाग लेकर देश की सेना को नमन किया और उनका मनोबल बढ़ाया। यह यात्रा सोलन के माल रोड से आरंभ हुई और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने तिरंगे के साथ यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा ने एक ओपन जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। नड्डा के आगमन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने भी इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सैनिकों के सम्मान में सजी तिरंगा यात्रा

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सोलन की माल रोड पर उमड़ा जनसैलाब देशभक्ति और जुनून का प्रतीक था। तिरंगा यात्रा ने यह संदेश दिया कि पूरा देश अपनी सेना के साथ खड़ा है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सेना की बहादुरी को नमन करने हेतु आयोजित इस तिरंगा सम्मान यात्रा में भाग लेना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के भीतर बसे राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति है। “यह यात्रा सेना के शौर्य, बलिदान और अदम्य साहस के सम्मान में है।”

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, सुरेश चंदेल, रतन पाल, शैलेंद्र गुप्ता और विवेक शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *