Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित किया जायेगा स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी(State S &T) मिनिस्टर्स कांन्क्लेव

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद,गुजरात में आयोजित स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी(State S &T) मिनिस्टर्स कांन्क्लेव में शिरकत करेंगी, यह आयोजन अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित किया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया की इस कांन्क्लेव में सभी राज्यों के मिनिस्टर्स प्रतिभाग करेंगे, उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उक्त कांन्क्लेव में समन्वय और प्रतिभाग किये जाने हेतु नामित किया है।
साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा की उत्तराखंड ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी में किस प्रकार से कार्य किया है उसे रखा जाएगा और साथ ही हमें केंद्र सरकार से किन-किन चीजों की आवश्यकता है उसकी मांग की जाएगी, उन्होंने कहा की निश्चित रूप से यह कांन्क्लेव उत्तराखंड की साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए सार्थक सिद्ध होगा, आपको बता दें की यह दो दिवसीय कांन्क्लेव 10 और 11 सितम्बर को अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *