Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पीसीएस की परीक्षा देने वाले छात्र परिवहन निगम की बसों में कर सकेंगे मुफ्त सफर

उत्‍तराखंड सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा- 2021 के अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में किराये में शत प्रतिशत छूट मिलेगी।

परीक्षा के दिन अभ्‍यर्थी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगे। परिवहन सचिव अरविंद ह्यांकी ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए। लोक सेवा आयोग की यह परीक्षा आगामी 23 फरवरी से 26 फरवरी 2023 तक होने वाली है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के अन्दर एवं बाहर (परीक्षार्थी के गृह स्थान से परीक्षा स्थान तक) इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *