Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

धामी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग महिला अधिकारी तनुजा परिहार को किया सस्पेंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, धामी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग की एक बड़ी महिला अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सहायक वन संरक्षक तनुजा परिहार को वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनाती के दौरान अनियमितताएं के संबंध में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून से अटैच किया गया।
एसीएफ तनुजा परिहार पर प्लांटेशन में गड़बड़ी समेत कई अनियमितताओं को लेकर आरोप लगे थे , जिसके बाद प्राथमिक जांच में तनुजा के खिलाफ दोष साबित हुआ और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने बताया कि तनुजा परिहार के खिलाफ शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *