Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर बीती रात को हुआ हादसा

ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग एनएच-58 देवप्रयाग के पास कल रात करीब 11 बजे एक बाइक सड़क से नीचे खाई में गिर गई। जिसमें से एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिरा गया और दूसरा युवक सड़क पर गिर गया। बताया गया कि दोनों केदारनाथ से दर्शन कर पानीपत हरियाणा जा रहे थे। मृतक का नाम ललित पुत्र लाजवेंद्र उम्र-21 वर्ष है। वहीं दूसरे युवक का नाम पवन पुत्र जय सिंह उम्र-30 है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों बाइक सवार केदारनाथ से दर्शन के बाद हरियाणा लौट रहे थे। देवप्रयाग के पास सड़क पर पत्थर गिरे होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई और बाइक चला रहा पवन बाइक सहित गिर गया। पीछे बैठा ललित झटका खा कर खाई में गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जहां पर हादसा हुआ है वह डेंजर जोन है और पुलिस ने चेतावनी बोर्ड भी पहले से ही लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *