Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्य सचिव ने राजदूतों एवं उच्चायुक्तों के माध्यम से इन देशों के व्यापारिक समुदाय को उत्तराखण्ड में उद्यमियों के साथ सहयोग करने के लिए किया आमंत्रित

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों के साथ “बिजनेस मीट” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अपने विचार रखे। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड अभी एक नया राज्य है, अपने 22 वर्षों के सफर में उत्तराखण्ड ने इंडस्ट्री फ्रेंडली माहौल तैयार किया है। हम उद्योग को देश में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध करवा रहे हैं। उत्तराखण्ड की लोकेशन इंडस्ट्री की दृष्टि से काफी महत्त्वपूर्ण है।

बिजनेस मीट"
         बिजनेस मीट

मुख्य सचिव ने राजदूतों एवं उच्चायुक्तों के माध्यम से इन देशों के व्यापारिक समुदाय को उत्तराखण्ड में उद्यमियों के साथ सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए नियमित संवाद स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव उद्योग डॉ. पंकज कुमार पांडे, सचिव कृषि वी.वी.आर.सी. पुरूषोतम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, सचिव वित्त आर.मीनाक्षी सुन्दरम, निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उवं उद्योग व्यापार से जुड़े लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *