Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जल्द हो सकती है उत्तराखंड कांग्रेस के नया प्रदेश प्रभारी के नाम की घोषणा, प्रणीति शिंदे और मोहन प्रकाश के नाम की चर्चा

देहरादून:- उत्तराखंड में  कांग्रेस प्रभारी बदलने को लेकर हलचल तेज हो गई है जहां कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी की जा रही है तो वहीं महाराष्ट्र में नेता पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री प्रणीति शिंदे को कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी बनाया जा सकता है।

प्रणीति शिंदे वर्तमान में महाराष्ट्र में कांग्रेस की विधायक भी हैं जो अपने बेबाक अंदाज और तेज तर्रार रवैया के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही राजस्थान में बड़े नेताओं की सूची में शुमार मोहन प्रकाश के नाम को लेकर भी उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने को लेकर चर्चोंए हो रही है। सूत्रों की माने तो दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद पर देवेंद्र यादव की ताजपोशी होने के बाद ही उत्तराखंड को नया प्रदेश प्रभारी मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *