Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

भगवान शिव के पवित्र धाम में आया उत्साह, हर हर महादेव के उदघोष से खुले श्री केदारनाथ जी के कपाट

भगवान शिव के आशीर्वाद से केदारपुरी में हजारों श्रद्धालुओं के बीच श्री केदारनाथ जी के कपाट खुल गए हैं। केदारनाथ में सुहावने मौसम और शांतिपूर्ण माहौल के बीच मंत्रोच्चारण के साथ देश- विदेश से पहुंचे श्रद्धालु इसके साक्षी बने।  श्री केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच इस यात्रा वर्ष आज 10 मई को ठीक 7 बजे विधि- विधान से खुल गये है। इस दौरान सात हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने, मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर आकाश से हेलीकॉप्टर द्वारा फूलवर्षा हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया गया कि कल शनिवार 11 मई को श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव मंदिर के द्वार खुलने के साथ श्री केदारनाथ मंदिर में नित्य प्रति आरतियां एवं संध्याकालीन आरतियां शुरू हो जायेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित तीर्थ पुरोहितों ने बाबा केदारनाथ के जयकारों के साथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *