Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को किया रवाना

देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज प्रातः गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः होटल द्रोण से गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया।

मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और जज़्बे को प्रदर्शित करने के लिए साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी सभी से अनुरोध किया। उन्होने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रुप से मनाने के साथ साथ सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *