Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हेलंग मारवाड़ी बाईपास निर्माण के विरोध में व्यापारियों ने किया जोशीमठ बाजार बंद, जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

जोशीमठ:- हेलंग मारवाड़ी बाईपास निर्माण के विरोध में जोशीमठ नगर के व्यापारियों ने आज जोशीमठ बाजार बंद रखा। इस दौरान जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले गुरुवार को जोशीमठ के व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि हेलंग मारवाड़ी बाईपास निर्माण से जोशीमठ के व्यापारियों को व्यापार ठप होने के साथ ही जोशीमठ का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने जोशीमठ बाजार से ही बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण की मांग उठाई है। उन्‍होंने कहा था कि शुक्रवार को जोशीमठ के समस्त व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर बाईपास निर्माण के विरोध में आक्रोश रैली निकालेंगे।  इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी,जय प्रकाश भट्ट,कन्हैया लाल, रमेश डिमरी सहित कई व्यापारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *