Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आकर चार वर्षीय बच्ची की मौत, पिता की भी अस्पताल में मृत्यु

देहरादून मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई है। वहीं मोटर साइकिल चला रहे बच्ची के पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों पिता-पुत्री ने अपनी जान गवां दी।  मंगलवार को उत्तरकाशी नौगांव में दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्री की जान चली गई।

बस नौगांव से देहरादून के लिए चली थी कि एक किमी आगे पहुंचने पर सामने से आ रहा मोटरसाइकिल सवार बैंड पर टर्न लेने की वजह से बस के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिससे चार वर्षीय बच्ची छिटक कर बस के टायर के नीचे आ गई। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। अस्पताल में पहुंचे परिजनों के रो रो कर बुरे हाल हैं। बस चालक को चौकी में बैठा कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *