Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर रेखा पांडे को परिवहन मंत्री ने फोन पर दी शुभकामनाएं एवं बधाई

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर रेखा पांडे से फोन पर बात कर उनको बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की। मंत्री चंदन राम दास ने रेखा पांडे से फोन पर बात कर उनको महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने के लिए बधाई दी।

आपको बताते चलें की रेखा जनपद बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र के भेटा की रहने वाली हैं जिनका ससुराल रानीखेत के ताड़ीखेत में है रेखा लोहनी पाण्डे टेक्सी ड्राइवर का काम पिछले 2 महीने से कर रही है । ये रानीखेत से हल्द्वानी डेली सर्विस टैक्सी चलाती है। स्वरोजगार की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम के लिए रेखा अपने आप में मिशाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *