Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

प्रदेश में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक व्यापक स्तर पर किया जायेगआ वृक्षारोपण

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री द्वारा सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ मनाया गया हरेला पर्व आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में परिवार के साथ हरेला पर्व मनाया। हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्रदेश में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा।

इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, निर्मला जोशी , डॉ. दीपा रावत , शशिप्रभा अग्रवाल , बबीता पुण्डीर , शशि चमोली , सुबोधिनी शर्मा , कुसुम गैरोला , अनीता दास एवं हेमलता गड़िया ने विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

गीता पुष्कर धामी ने हरेला पर्व पर उपहार स्वरूप मंत्रीगणों एवं विधायकगणों की पत्नियों को पौधे भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि संस्कृति और प्रकृति के संगम से परिपूर्ण यह पावन पर्व हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *