Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मसूरी घूमने आए दो युवक हाथीपांव मार्ग पर अंधेरे में पैर फिसलने से गिरे खाई में , SDRF टीम ने किया रेस्क्यू

मसूरी: हाथीपांव मार्ग पर दो युवक अंधेरे में पैर फिसलने से खाई में गिर गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और युवकों को रेस्क्यू  कर बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंधेरा होने से बाहर निकालने में आई परेशानी

जिला नियंत्रण कक्ष को मसूरी-हाथीपांव मार्ग पर लंबीधार माइंस के पास दो युवकों के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना पर सहस्रधारा टीम के मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम बिना देर किए वहां पहुंची। दोनों युवक उत्कर्ष कुमार(21) निवासी बिहार और अमरजीत सिंह चौहान(22) पुत्र राम दयाल चौहान, निवासी बिहार करीब 120 मीटर गहरी खाई में गिरे हुए थे। टीम ने घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए रस्सी की सहायता से घायल युवकों को बाहर निकाला।

युवकों ने बताया कि वे दोनों गाजियाबाद में पढ़ाई करते हैं और मसूरी घूमने आए हुए थे। लेकिन वे अंधेरे में पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *