Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज केंद्रीय ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के उत्तराखंड आगमन पर शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के देहरादून स्थित शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *