Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को एक बार फिर बारिश के लिए किया रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है, उत्तराखंड मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को एक बार फिर बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे लगे गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई है और रेड अलर्ट घोषित किया है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई है। सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

वहीं 8 अक्टूबर को राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *