Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

UKSSSC पेपर लीक मामले में उत्तराखंड STF ने एक और आरोपी चंदन सिंह को किया गिरफ्तार

UKSSSC पेपर लीक मामले में उत्तराखंड STF ने अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले एक और आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार किया है, चंदन सिंह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश नकल माफियाओं के बीच गठजोड़ करने की अहम कड़ी है, एसटीएफ UKSSSC पेपर लीक मामले में अभी तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एनजीओ संचालक और करोड़पति व्यापारी चंदन सिंह मनराल को गिरफ्तार किया है, इससे पहले अभियुक्त से सबूतों के आधार पर एसटीएफ ने पूछताछ की, जिसके बाद और उत्तर प्रदेश के नकल माफियाओं से गठजोड़ करने वाली अहम कड़ी और करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले चंदन सिंह को गिरफ्तारी किया गया, चंदन सिंह मनराल (63 वर्ष) लखनपुर रामनगर का निवासी है।
उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के तार रामनगर में जुड़े होने के चलते पूर्व में गिरफ्तार कुछ अभियुक्त और नकल करने वाले छात्रों से गहन से पूछताछ में अहम साक्ष्य मिले थे, इसके आधार पर चंदन सिंह मनराल से एसटीएफ की इंटेरोगेशन टीम ने लंबी पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया, अभियुक्त चंदन सिंह मनराल ने कुछ छात्रों को टेंपो ट्रैवलर में लेकर परीक्षा के पहले एक रात प्रश्न पत्र और उत्तर याद करवाए थे और वापस धामपुर से सेंटर पर छोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *