Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड परिवहन निगम: पिथौरागढ़ डिपो में स्पेयर पार्ट्स के अभाव में 14 बसें खड़ी, यात्रियों को परेशानी

पिथौरागढ़; उत्तराखंड परिवहन निगम पिथौरागढ़ डिपो में स्पेयर पार्ट्स के अभाव में 14 बसें खड़ी हो गई हैं। इस कारण यात्रियों को बसें नहीं मिल पा रही है। बुजुर्ग और कॉलेज को जाने वाली छात्राओं को निशुल्क बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। वर्तमान में पिथौरागढ़ डिपो सिर्फ 43 बसों का संचालन कर रहा है। ये बसें कभी भी खड़ी हो सकती हैं।

पिथौरागढ़ डिपो के पास वर्तमान में 57 बसों का बेड़ा है। इसमें से सात बसें पिथौरागढ़ कार्यशाला और सात टनकपुर कार्यशाला में खड़ी हैं। इन बसों के कार्यशाला में खड़ा रहने का मुख्य कारण स्पेयर पार्ट्स और टायरों की कमी है। वर्तमान में डिपो के पास टायरों के अलावा इंजन ऑयल, इंजन, क्लच प्लेट, प्रेशर प्लेट, क्लच मास्टर सिलिंडर सहित कई अन्य सामान नहीं है। इस कारण पिथौरागढ़ कार्यशाला में खड़ी सात बसों का कार्य नहीं हो पा रहा है। पिथौरागढ़ डिपो लंबे समय से इस समस्या का समाधान करने के लिए पत्राचार कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *