Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ग्राम विकास अधिकारी की गिरफ्तारी, विजिलेंस ने की आय से अधिक संपत्ति की जांच

देहरादून:- आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने ग्राम विकास अधिकारी ब्लॉक लक्सर को गिरफ्तार किया है। विवेचना में आरोपित की संपत्ति आय के सापेक्ष 314 प्रतिशत अधिक पाई गई। आरोपित ने अपनी पत्नी के नाम पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में करोड़ों रुपये की संपत्ति व लग्जरी कार खरीदी थी। विजिलेंस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विजिलेंस की ओर से ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक लक्सर, जिला हरिद्वार के विरुद्ध वर्ष 2020 में आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया था। विजिलेंस की ओर से वर्ष एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर.2018 तक उनके आय स्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वैध स्रोतों से उन्होंने इस दौरान डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। वहीं छह करोड़ 23 लाख रुपये व्यय किया। विवेचना में कुल आय से चार करोड़ 72 लाख रुपये अधिक होना पाया गया, जोकि आय के सापेक्ष 314 प्रतिशत अधिक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *