Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अगले 48 घंटे में उत्तराखंड में बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में आने वाले 48 घंटों में मैदान से लेकर पहाड़ तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार से बुधवार तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मंगलवार सुबह  मुनस्यारी और धारचूला की दारमा व व्यास घाटी में हिमपात हुआ। उधर, निचले इलाकों में कई जगहों पर हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।

वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में भी कहीं कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वैसे तो मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा लेकिन आने वाले 48 घंटे काफी भारी पड़ सकते हैं। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *