ईंधन की कीमतों ने आम जनता की जेब पर डाला असर

देहरादून से एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा किया है।

नई दरों के अनुसार देहरादून में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद शहर में पेट्रोल की कीमत 97.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.18 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के चलते बीते 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जिससे आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है।

इसके अलावा सीएनजी की कीमतों में भी 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद देहरादून में सीएनजी 97 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से न केवल निजी वाहन चालकों पर असर पड़ रहा है, बल्कि ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर भी प्रभावित हो रहा है। माल ढुलाई महंगी होने से आने वाले समय में रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *