Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, अल्मोड़ा समेत चार जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी

हल्द्वानी:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में सोमवार, 7 सितंबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारियों की ओर से जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के तहत विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश की अनुमति दी गई है। हालांकि, आवासीय शिक्षण संस्थानों को इस आदेश के दायरे से बाहर रखा गया है।

लगातार बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट और लगातार बिगड़ रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अधिकारियों के मुताबिक बारिश के कारण पर्वतीय और मैदानी इलाकों में नदी, नालों और गधेरों का जलस्तर बढ़ सकता है। वहीं संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन ने किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। संबंधित अधिकारियों को स्कूल बंद रखने के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना होने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

बारिश को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने बारिश के दौरान लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। खासतौर पर नदी, नालों, पुलों और जलभराव वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

बारिश के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें।
  • घर के दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद रखें।
  • बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखें और जरूरत न होने पर स्विच ऑफ कर दें।
  • घर के आसपास नालियों और गटर की सफाई रखें, ताकि जलभराव की स्थिति न बने।
  • बाहर जाना जरूरी हो तो पानी भरे इलाकों से दूरी बनाए रखें।
  • नदी, नाले, गधेरे और पुलों के आसपास जाने से बचें।
  • वाहन चलाते समय गति धीमी रखें और पानी से भरी सड़कों पर जाने से बचें।
  • टूटे बिजली के तारों, बिजली के खंभों और गिरे हुए पेड़ों से दूर रहें।
  • बाहर निकलते समय छतरी या रेनकोट साथ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *